Breaking News
Home / Uncategorized / भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चले: रेनू बाला गुप्ता

भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चले: रेनू बाला गुप्ता

नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि राम नवमी के त्यौहार का महत्व हिन्दु धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। इस पर्व के साथ ही मां दुर्गा के नवरात्रों का समापन भी होता है। रेनू बाला गुप्ता आज जुंडला गेट में सेवक सभा जोडिया कुआं द्वारा में राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि राम नवमी का पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री राम के जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा के लिए दुष्टों का नाश किया। उन्होंने पाप रूपी रावण का अंत किया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम एक आदर्श पुत्र थे। उन्होंने अपने पिता के वचन का पालन करने के लिए 14 वर्ष जंगलों में बिताए। भगवान श्रीराम ने एक ऐसे राज्य की स्थापना की थी, जिसकी मिसाल कोई दूसरी नहीं मिलती। रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर हमें चलना चाहिए। उनकी शिक्षाओं को हमें अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। भगवान श्रीराम का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था इसलिए यह दिन हमारे लिए विशेष है। आज ही के दिन नवरात्रों का समापन होता है। इस मौके पर पार्षद युद्धवीर सैनी सहित अन्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *