करनाल, 15 अप्रैल। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या का समापन हो गया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिरकत कर प्रवचन सुने। श्रद्धालुओं ने पहले रामायाण अखंड पाठ का शुभारंभ किया, इसके बाद भजन संध्या में श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। रामभजन संर्कीतन में सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हुए। पूरा पंडाल जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में बताया गया। भजन मंडली ने भगवान श्रीराम चरित्र मानव के पाठ का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भजनों से बांधे रखा। इस अवसर पर समाजसेवी नरेश गुप्ता, पुनीत मित्तल, मनोज मित्तल, अजय गुप्ता, नरसिंह गोयल, सी.पी. गोयल, मनोज गर्ग, विकास गुप्ता, पंकज गर्ग, प्रवीण गर्ग व नवदीप मित्तल समेत कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India