कैथल, 1 मई: भाखड़ा जल सेवाएं मंडल के अधीक्षक अभियंता श्री रवि शंकर मितल ने बताया कि भाखड़ा बांध में पीने एवं सिंचाई हेतू पर्याप्त पानी उपलब्ध है। गत दिनों 34 दिन के बाद 14 मार्च से 20 मार्च तक वाटर चैनल चलाए गए थे तथा चंदाना हैड से जन स्वास्थ्य विभाग के टंैकों को भरने के लिए लगातार 3 दिन नहरी पानी छोड़ा गया था। उन्होंने स्पष्टï किया कि सरकार द्वारा निर्धारित रोटेशन कार्यक्रम के तहत वाटर चैनलस चलाए जा रहे हैं।
श्री रवि शंकर मितल ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पीने के पर्याप्त पानी बारे विभाग के कार्यकारी अभियंता कि निर्देश दिए गए हैं कि वे जन स्वास्थ्य विभाग से पीने के पानी की मांग के संदर्भ एवं पीने के पानी के भण्डारण टैंकों की क्षमता बढाए जाने बारे लगातार तालमेल बनाए रखें ताकि कैथल शहर एवं गांवों में पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग की मांग के अनुसार वाटर चैनल में नहरी पानी छोड़ दिया जाएगा।
Post Now India Post Now India