Breaking News
Home / Politics / भाजपा के डोर-टू-डोर से चप्पा-चप्पा हुआ भाजपा , जगह-जगह हुआ रेणू बाला गुप्ता का जोरदार स्वागत

भाजपा के डोर-टू-डोर से चप्पा-चप्पा हुआ भाजपा , जगह-जगह हुआ रेणू बाला गुप्ता का जोरदार स्वागत

करनाल। भाजपा नगर निगम प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता ने आज रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सैंकड़ों महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने हजारों की संख्या में रामलीला भवन से डोर-टू-डोर अभियान की शुरूआत की। हजारों की तादाद में भाजपा के झंडों से पूरा करनाल भाजपामय लगने लगा। रामलीला भवन से डोर-टू-डोर अभियान की शुरूआत करते हुए रेणू बाला गुप्ता के नेतृत्व में काफिला दयालपुरा गेट, गुड़ मंडी, सर्राफा बाजार, घंटाघर चौक, कर्ण गेट, पुरानी सब्जी मंडी चौक, नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड, स्कूटर मार्कीट, दुपट्टा मार्कीट, पटेल मार्कीट से होकर निकला। डोर-टू-डोर अभियान में भाजपा प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता ने गुप्ता ने हाथ जोडक़र लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि करनाल में पिछले पांच सालों में जबदस्त विकास हुआ है। आज करनाल के लोगों को अहसास हुआ है कि विकास कैसा होता है और यह भाजपा के शासनकाल में ही संभव हुआ है।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *