Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा सरकार ने साढ़े 4 सालों में विकास पर कई हजार करोड़ खर्च करके किया कमाल: बेदी

भाजपा सरकार ने साढ़े 4 सालों में विकास पर कई हजार करोड़ खर्च करके किया कमाल: बेदी

कुरुक्षेत्र 3 मार्च।  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 4 सालों में विकास कार्यो पर कुरुक्षेत्र जिले में कई हजार करोड़ रुपए खर्च करके कमाल किया है। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति का अनुसरण करके प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवाकर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को रेलवे रोड़ पर 8 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले को एक साथ 122 करोड़ की 8 परियोजनाओं को सौंप कर एक नया इतिहास बनाया है। इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र जिला के लोगों को सुख सुविधाएं मिलेंगी। इस सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं को जहन में रखते हुए ही तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के 54 हजार से ज्यादा किसानों को आर्थिक सहायता देकर अनोखा काम किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ से 2 करोड़ से उपर की राशि के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उदघाटन करने का कार्य किया। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 211 परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करने का काम किया है। प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल नियमित रूप से समीक्षा कर रहे है ताकि सभी योजनाएं और परियोजनाओं का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि पर पूरा हो सके। इस सरकार का मुख्य फोक्स प्रदेश का चंहुमुखी विकास करवाना है और इसी लक्ष्य को लेकर सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां तैयार की है।
राज्यमंत्री ने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है और ना ही उनके पास कोई नेता और मुद्दा है, यहां तक की कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में किसी विपक्षी दल के पास लोकसभा के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। इस सरकार से प्रदेश का प्रत्येक वर्ग खुश और खुशहाल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *