कुरूक्षेत्र, 21 जनवरी। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंप कर भाकियू का अनूचित ढ़ंग से प्रयोग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। व्योंवृद्व किसान नेता अजीत सिंह भूतमाजरा की अगुवाई में सोमवार को मिनी सचिवालय में स्थित जिलाधीश के कार्यालय में भेंट की है। ज्ञापन में कहा गया है कि आने वाली 3 फरवरी को पिपली अनाजमंडी में गुरनाम सिंह सहित कुछ लोगों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के कथित तत्वाधान में एक रैली का आयोजन करने का प्रचार किया जा रहा है। जबकि इस संबंध में भाकियू का कोई लेना देना नही है। शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने जिलाधीश डा. एस.एस. फुलिया को ऐसे अनाधिकृत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने मांग की है। जिलाधीश फुलिया ने भाकियू शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी शिकायत को पुलिश अधीक्षक के पास उचित कार्यवाही करने के लिए भेजा जा रहा है। रतनमान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय किसान यूनियन एक पंजीकृत किसानों की संस्था है। इसका किसी अन्य द्वारा इस्तेमाल किया जाना कानूनी तौर पर गल्त है। जबकि कुछ लोग भाकियू के झंडे, चिन्ह्, बैनर आदि का प्रयोग कर रहे है। जिसे भाकियू कार्यकर्ता सहन नही करेगें। मान ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाकियू के नाम का किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया गया तो अंजाम गंभीर हो सकते है। मंच पर लगाए जाने वाले बेनरों आदि को उतार दिया जाएगा। इस स्थिति में किसी प्रकार का झगड़ा आदि उत्पन होता है तो सीधे तौर पर प्रशासन की जिम्मेंदारी होगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर सिंह नेहरा, युवा किसान नेता जसबीर सिंह जेनपुर, राजबीर बपदा, राजपाल सिंह, जागीर सिंहबन, काम सिंह बुढ़ा, जोगिन्द्र सागवान सहिीत कई किसान नेता मौजूद थे।
Home / Uncategorized / भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंप कर भाकियू का अनूचित ढ़ंग से प्रयोग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India