कुरुक्षेत्र 2 फरवरी | भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई योनो इन्टर स्कूल क्विज़ का आयोजन 4 फरवरी को राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में करवाया जाएगा | इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 11वी तक के छात्र–छात्राए भाग ले सकते है | एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन कपूर ने बताया जिला कुरुक्षेत्र ,करनाल व अम्बाला के 85 स्कूल की टीमों भाग लेंगी जिसमे कुल 255 बच्चे होंगे | उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में एनआईटी के निदेशक पद्मश्री डॉक्टर सतीश कुमार मुख्य अतिधि होंगे तथा डॉक्टर नीता खन्ना कुलसचिव कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय शिरकत करेगी | बच्चो को प्रेरित करने के लिए मुख्य महा प्रबंधक एसबीआई श्री राना आशुतोष कुमार सिंह, महाप्रबंधक श्री मृगेन्द्र लाल दास उपस्थित रहेंगे | श्री कपूर ने बताया इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार द्विताय आने वाली टीम को 15 हजार तथा त्रितीय आने वाली टीम को 9 हजार रपये का नगद इनाम भी दिया जाएगा वही स्कूल लाइब्रेरी के भी बैंक द्वारा फण्ड दिया जाएगा इस प्रतियोगिता में पंजीकरण निशुल्क है
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India