कैथल, 27 अप्रैल: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह ने लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिïगत सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का स्वैच्छा से पालन करें।
श्री जगदीप सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में कलायत के उपमंडलाधीश एवं गुहला के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल नागर के साथ राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से लोकसभा आम चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने बारे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता का स्वैच्छा से पालन करें तथा जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा राजनैतिक दलों एवं उक्वमीदवारों की सुविधा के लिए हर प्रकार की अनुमति लेने हेतू सुविधा एप शुरू किया गया है, जिस पर चुनाव से संबंधित हर प्रकार की अनुमति ऑनलाईन प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऑफ लाईन तरीके से अनुमति लेने वाले उक्वमीदवारों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे सभी संबंधित दस्तावेज निर्धारित प्रोफार्मा के साथ संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन करें। जिला प्रशासन द्वारा एक घंटे से कम समय में हर प्रकार की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इसके लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रचार की प्रत्येक सामग्री की दरें निर्धारित की गई हैं। वीडियो सर्विलैंस टीमों द्वारा राजनैतिक पार्टियों व उक्वमीदवारों के चुनाव प्रचार की पूरी रिकोर्डिंग की जाएगी तथा चुनाव खर्च का पूरा विवरण रखा जाएगा, जिसे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अनुसार नियुञ्चत किए गए सहायक खर्च पर्यवेक्षक के पास जमा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हर उक्वमीदवार को अपने चुनाव खर्च रजिस्टर का मिलान खर्च पर्यवेक्षक के पास शैडो रजिस्टर से करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान यह ध्यान रखा जाए कि केवल दूसरी पार्टियों या उक्वमीदवारों की नीतियों की ही आलोचना की जाए तथा व्यञ्चितगत आलोचना नही की जानी चाहिए। किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शद्ब्रदों का प्रयोग न किया जाए तथा धार्मिक स्थल पर कोई भी चुनाव जनसभा आयोजित न की जाए। इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India