Breaking News
Home / Uncategorized / भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और अबकी बार मनोहर सरकार के गगनभेदी नारों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने भागल गांव से कैथल जिला में किया प्रवेश

भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और अबकी बार मनोहर सरकार के गगनभेदी नारों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने भागल गांव से कैथल जिला में किया प्रवेश

गुहला-चीका/सीवन, 20 अगस्त: भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और अबकी बार मनोहर सरकार के गगनभेदी नारों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने गुहला-चीका क्षेत्र के भागल गांव से कैथल जिला में प्रवेश किया। प्रवेश स्थल भागल में हजारों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया, सड़क के दोनों तरफ लम्बी कतारों में हाथों में पुष्प लिए खड़े आम जनमानस ने मुख्यमंत्री के विकास रथ पर पुष्प वर्षा कर अपने भावों की शानदार अभिव्यक्ति दी। यह यात्रा भागल से चलकर चीका शहीद उधम सिंह चौंक से होती हुई कांगथली के बारास्ता सीवन पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री ने सीवन वासियों को एक नायाब तौहफा देते हुए सीवन में नगरपालिका बनाने की घोषणा की। सीवन में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर तालियों के बीच वर्षों से चली आ रही उनकी मांग पूरा होने पर मुख्यमंत्री का भरपूर स्वागत करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया। जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, करनाल के सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर खुली बस में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने जहंा भागल में उपस्थितगण को भारी संख्या में पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया, वहीं शहीद उधम सिंह चौंक में यात्रा के पहुंचने पर जो ओजस्वी अभिनन्दन मुख्यमंत्री को मिला उससे मुख्यमंत्री गदगद दिखाई दिए तथा उन्होंने हाथ हिलाकर महिलाओं और पुरूर्षों से सजी तमाम भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने यहां खुली बस से ही अपने संबोधन में कहा कि गत 18 अगस्त से केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस यात्रा को कालका से रवाना किया था और यह 90 विधानसभा क्षेत्रों में होकर 8 सितम्बर को रोहतक में सपन्न होगी, जहां भारत वर्ष के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश की जनता और गुहला-चीका क्षेत्र के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया था और आपकी इस सरकार ने पिछले पांच सालों में नेक नीयत और ईमानदारी से काम करते हुए अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। ईमानदारी और पारदर्शिता से योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है, किसानों को 6 हजार रूपए की सम्मान निधि उपलब्ध करवाई गई, उज्जवला योजना में हर रसोई तक गैस सिलेण्डर पहुंचा तथा एक महत्वकांक्षी योजना के तहत आमजनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देते हुए आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपए तक के ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाकर आमजन को निरोगी काया प्रदान की। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आगामी पांच वर्षों के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिए हम आपके बीच पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने गुहला-चीका हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए यहां 400 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्य हुए है,जिसमें मुख्यतौर पर 18 करोड़ रूपए की लागत से महिला महाविद्यालय की स्थापना, घग्गर नदी पर 10 करोड़ से अधिक राशि के पुल का निर्माण सहित जो विशेष कार्य प्रगति पर हैं, उनमें लगभग 44 करोड़ रूपए की लागत से गुहला की विभिन्न सड़कों का कार्य, म्हारा गांव जगमग गांव के तहत 20 करोड़ रूपए की राशि से कार्य प्रगति पर, गुहला-चीका में सीवरेज विस्तारीकरण पर 15 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि से कार्य प्रगति पर तथा सीवन में करीब 31 करोड़ रूपए की राशि से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज लाईन का कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री का काफिला इसके बाद कांगथली होता हुआ सीवन पहुंचा जहां आपार जनसमूह मुख्यमंत्री का इंतजार में पलक पावड़े बिछाए हुए था तथा बीच रास्ते भी कई संस्थाओं व ग्राम पंचायतों द्वारा यात्रा के स्वागत में सुन्दर तौरण द्वार भी लगाए गए थे। ये समुचि यात्रा इन्द्र धनुषी रंगों से सराबोर रही और सीवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जब ग्राम पंचायत सीवन को नगरपालिका बनाने की घोषणा की तो हर खासोआम के चेहरे पर एक खास मुस्कान पैदा हुई और उन्होंने गगन चूंबी नारों से मुख्यमंत्री का जयघोष किया और पुष्पवर्षा करके स्वागत भी करते रहे। मुख्यमंत्री ने सीवन में कहा कि ग्राम पंचायतों का पैसा बढ़ाया जाएगा तथा पंचायती राज को भी मजबूती प्रदान करते हुए जिला परिषद को पूर्व में दिए जाने वाले एक करोड़ रूपए सालाना की राशि को 25 फीसदी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सीवन ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ रूपए की राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अधिकारी, जनप्रतिनिधि किसी तरह का भ्रष्टïाचार न कर सके और गांव में आने वाला पूरा का पूरा पैसा संबंधित कार्यों पर खर्च हो इसकी मोनिटरिंग के लिए सोशल आडिट सिस्टम शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने तय कार्यक्रमानुसार बेशक भागल, चीका, कांगथली और सीवन में यात्रा में पहुंचना था, लेकिन हरियाणा सरकार की बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत चीका में जो राजकीय कन्या महाविद्यालय बनाया गया है, वहां तालिम ले रही बेटियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कालेज के मुख्य द्वार पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसे देखकर मुख्यमंत्री न केवल वहां रूके और अभिवादन स्वीकार किया, वहीं बेटियों के लिए अपने आशीर्वचनों से सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि हरियाणा प्रदेश की होनहार बेटियों ने शिक्षा और खेलों सहित सभी क्षेत्रों में नए नए मुकाम हासिल करके प्रदेश को राष्टï्रीय व अन्र्तराष्टï्रीय स्तर पर जो ख्याति दी है, उसके लिए ये बेटियां बधाई की पात्र है।
इन अवसरों पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक गुहला कुलवंत बाजीगर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के स्वर्णीम पांच सालों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में इन अवसरों पर भागल में मांगे राम जिंदल, ज्ञान गगड़पुर, ओमप्रकाश भोला, चरत सिंह, रामदिया नम्बरदार, कर्म सिंह रनोलिया, डा. ओमता राम, कांगथली में देवेन्द्र हंस, रवि तारांवाली, सीमा देवी, नरेश ढाडे, परवीन कौर तथा सीवन में पूर्व विधायक बूटा सिंह,अमरेन्द्र सिंह खारा, कुमारी संगीता, नरेश मुंझाल, रति राम , विजेन्द्र कोहली के साथ मुख्यमंत्री के भागल प्रवेश स्थल पर धर्मपाल शर्मा, अजीत चहल, शकुंतला बजीरखेड़ा, उमेश शर्मा,राजेश पिंटू, संजय सैनी, जगीर सिंह, नेत्रपाल शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य तथा आम जनमानस भारी तादाद में मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *