सीवन, 7 अगस्त: भारत सरकार के कृषि विभाग के उप सचिव मृत्युन्जय कुमार मिश्रा ने जिला में जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यो की प्रगति का निरीक्षण करते हुए गांव खानपुर, सीवन व चक्कू लदाना में जल संरक्षण के तहत स्थापित परियोजनाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने खानपुर गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को जांचा तथा सीवन के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया। बीडीपीओ रोजी के हवाले से एमके मिश्रा ने बताया कि 19 हजार 600 फुट का कार्यालय परिसर के समूचे क्षेत्र का पानी इस रिचार्ज बोर में पाईपों के माध्यम से पहुंचेगा और भूमिगत जल स्तर तक पहुंचेगा। इसके उपरांत टीम ने चक्कू लदाना में तीन एकड़ के तालाब में चल रहे कार्य का मुआयना किया, जहां इस तालाब से सिंचाई विभाग से गाद निकाल ली गई है और इसकी साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। श्री एमके मिश्रा ने सुझाव देते हुए कहा कि इस तालाब की चारदीवारी का निर्माण ही इसकी सफाई को सुनिश्चित रख सकता है। अगर ऐसा नहीं होता तो मिट्टी एक बार फिर से तालाब में जाएगी और एक बार फिर गाद निकालने की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने चारदीवारी के साथ-साथ पौधा रोपण कार्यक्रम को भी जल संरक्षण के दृष्टिïगत महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने भविष्य में मनरेगा कार्य करवाने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर वैज्ञानिक पीके नायक, बीडीपीओ रोजी व फूल सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित सीवन के सरपंच अमरेंद्र सिंह खारा,के साथ लवजिंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India