करनाल, मानव सेवा संघ करनाल में शनिवार को भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर निगम की मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता ने शिरकत की। हवन यज्ञ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष राव सूर्य देव ने यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2009 को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की स्थापना हुई । इसका लक्ष्य भारत के 638365 गांव में योग का प्रसार करना तथा सोये हुए स्वाभिमान को जगाने के लिये एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करना । मेयर रेणुबाला ने बताया कि योग का अर्थ सभी को साथ जोड़ कर ,उनमें राष्ट्रीय सोच पैदा करना है । उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव जी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य100%योग उन्मुख राष्ट्र बनाना व भारत को पुनः विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना। उन्होंने मुख्य योग शिक्षको को योग शिक्षक प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि स्वामी रामदेव का लक्ष्य सबकों स्वस्थ बनाने का है, इसलिए मानव सेवा संघ का सहयोग भी इसमें हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिमाग ही बुराईयों को जड़ से खत्म कर सकता है ।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संगीतकार आचार्य कुलदीप ने देशभक्ति के गीतो के माध्यम से सभी का उत्साह वर्धन किया। शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतंजलि योगपीठ के ट्रस्टी पद्मसेन गुप्ता, राव सूर्य देव ,दिनेश शर्मा, राणा ठाठ सिंह, सुदेश गोसाई, रघबीर सिंह, शिवकुमार आर्य, दिलबाग जी, सचिन, शिव कुमार,अशवनी, ममता, सुशीला गोयल, उषा, लक्ष्मी, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India