Breaking News
Home / Uncategorized / मकान मालिकों और दुकानदारों को देना होगा अपनी सम्पति का ब्यौरा: फुलिया

मकान मालिकों और दुकानदारों को देना होगा अपनी सम्पति का ब्यौरा: फुलिया

कुरुक्षेत्र 27 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी मकान मालिकों और दुकानदारों को अपनी-अपनी सम्पति का ब्यौरा घर पर पहुंच रही सर्वे टीम को देना होगा। इस कार्य के लिए सभी कर्मचारियों का सहयोग करे ताकि जून माह तक सर्वे के कार्य को पूरा किया जा सके। इस कार्य को आमजन के सहयोग के बिना तेजी के साथ पूरा नहीं किया जा सकेगा।

वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में नगर परिषद व सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले याशी कम्पनी की अधिकारी परमजीत जोहल ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए सर्वे की रिपोर्ट को सबके समक्ष रखा और जून माह तक किए जाने वाले सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस फीडबैक के बाद उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अधिकृत की गई कम्पनी याशी के कर्मचारी मई और जून में वार्ड एवं कालोनी क्षेत्र में सभी घरों, दुकानों, भूखंडों व अन्य सम्पतियों का घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगे। इस सर्वे के द्वारा शहर के प्रत्येक व्यक्ति की सम्पति, घरों व दुकानों से मिलने वाली सूचनाओं को आनलाईन प्रणाली से अपडेट किया जाएगा। जिससे प्रोपर्टी टेक्स व विभिन्न योजनाओं को जानने व समझने के साथ अन्य सहुलियतों की जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद प्रोपर्टी का एक आईडी नम्बर दिया जाएगा, जोकि भविष्य में काफी उपयोगी साबित होगा। इतना ही नहीं अगर किसी ने सम्पति किराए पर दी हुई है तो वह किराएदार को फोन करके सर्वेयर की मदद करने के लिए कहे। सर्वे के दौरान सभी को अपनी सम्पति का एरिया, नाप, लेखा-जोखा सही करवानी होगी व एरिया सर्वेयर से सही रुप से चैक करके सर्वे दौरान फोटो खिंचवाया जाना है। सर्वे के बाद सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाईल नम्बर पर एक ओटीपी के साथ एक टैम्परेरी यूनिक सर्वे आईडी आएगा, जिसको सम्भाल कर रखना है, इस यूनिक आईडी से भविष्य में अपनी प्रोपर्टी की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे एजेंसी के किसी भी सर्वेयर को कोई भी फीस या पैसा किसी भी रुप में नहीं देना है।

मकान व दुकान मालिक को क्या-क्या दस्तावेज देने होंगे अधिकृत सर्वेयर को
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सर्वे के कार्य के लिए याशी कंसलटिंग प्राईवेट लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। इस कम्पनी के सर्वेयर घर-घर जाकर सम्पति का डाटा एकत्रित करेंगे और मकान मालिक तथा दुकानदार को बिजली के बिल की कापी, पानी के बिल की कापी, फोटो वाला एक आईडी प्रूफ, आधार नम्बर, सम्पति की रजिस्ट्री की कापी, किरायेदार के लिए मालिक के साथ हस्ताक्षर किए गए किरायेनामे की कापी, दुकान से सम्बन्धित लाईसैंस की कापी देनी होगी। इसके लिए सभी मकान मालिक और दुकानदार सर्वे कर रही कम्पनी के कर्मचारियों को सहयोग करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *