Breaking News
Home / Uncategorized / मतगणना केन्द्रों पर मोबाईल फोन व वायरलैस सेट ले जाने पर रहेगा पूर्णत प्रतिबंध: फुलिया

मतगणना केन्द्रों पर मोबाईल फोन व वायरलैस सेट ले जाने पर रहेगा पूर्णत प्रतिबंध: फुलिया

कुरुक्षेत्र 22 मई: जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर मतगणना का कार्य 23 मई को किया जाएगा। इसके लिए अग्रसैन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 में कुरुक्षेत्र की थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहबाद व लाडवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य किया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखने व मतगणना के कार्य को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 के तहत आदेश जारी किए है।

जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया बुधवार को जारी आदेशों में कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत मतगणना केन्द्रों के 500 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ा करने, अस्त्र-शस्त्र लेकर मतगणना केन्द्र के आसपास आने, मतगणना केन्द्र में किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु लेकर जाने, किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक डिवाईस जैस मोबाईल फोन, ब्लुटुथ व पेजर इत्यादि लेकर जाने पर पूर्णत: पाबंदी होगी। इसके साथ-साथ पिपली से पुराना बस स्टैंड व सेक्टर 13 के क्षेत्र के सभी मार्गो पर भारी वाहनों का प्रवेश भी निषेध रहेगा। इन आदेशों की उल्लघंना करने वाले के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश पुलिस तथा अन्य सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों पर जो कि अपनी डयूटी पर तैनात है लागू नहीं होंगे। यह आदेश 23 मई को मतगणना केन्द्रों पर मतगणना समाप्त होने उपरांत व परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन मतगणना केन्द्रों पर बीएसएफ और पुलिस फोर्स के जवान तैनात किए गए है। इन मतगणना केन्द्रों की थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए है। इतना ही नहीं 23 मई मतगणना के दिन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र पर मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा। इस मीडिया सेंटर में इंटरनेट के साथ तमाम जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मीडिया सेंटर से पल-पल की रिपोर्ट आमजन तक पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अधिकारियों की डयूटियां लगा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कैथल जिले की चारों विधानसभा की मतगणना का कार्य कैथल आरकेएसडी कालेज व आईजी कालेज में किया जाएगा, जबकि रादौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य यमुनानगर एमएनएल कालेज में किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *