कुरुक्षेत्र 22 जनवरी, राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में मतदाता जागरुकता फोरम के तत्वाधान में 5 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को मतदान का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रिंसीपल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा इशिता प्रथम, शिवानी द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 25जनवरी मतदाता दिवस तक जारी रहेंगे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मतदाता जागरुकता फोरम के प्रभारी डा. राजेश ने सहयोग किया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India