Breaking News
Home / Uncategorized / मतदान प्रतिशत बढ़ाने वाले जिले होंगे सम्मानित, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विडियो कॉन्फ्रैंस कर दी जानकारी, सभी उपायुक्तो को आदर्श आचार संहिता की पालना बनाए रखने के दिए निर्देश

मतदान प्रतिशत बढ़ाने वाले जिले होंगे सम्मानित, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विडियो कॉन्फ्रैंस कर दी जानकारी, सभी उपायुक्तो को आदर्श आचार संहिता की पालना बनाए रखने के दिए निर्देश

करनाल 9 अप्रैल: लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के ऐसे 3 जिलो को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जो स्वीप के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। आयोग के अनुसार ऐसे जिलो की कारगुजारी का आंकलन मतदान प्रतिशत बढऩे से होगा। राज्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर उपायुक्तो को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी जिले स्वीप गतिविधियों में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके तहत 12 अप्रैल तक लोगो को वोट बनवाने व उसका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद केवल मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दें।

उन्होंने उपायुक्तो को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को अच्छी तरह से चैक कर लें। इसे लेकर कुछ जनरल शिकायतें रहती हैं, जो नही रहनी चाहिए। मसलन मतदाता सूची में किसी का नाम नही मिलता, इसी प्रकार कुछ शिकायतें फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र ना मिलने को लेकर भी रहती हैं। इसी सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. के लिए फार्म-6 (ए) में कुछ जिलो की वैरीफिकेशन का कार्य पैंडिंग है, इसे जल्द निपटा लें। उन्होंने कहा कि सी-विजील एप पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जो शिकायते आती हैं, उन्हे गम्भीरता से लें और तय समय में ही उनका निराकरण करें, ज्यादा समय ना लगाएं। आदर्श आचार संहिता की पालना सबके लिए जरूरी है, यदि कोई स्टार प्रचारक भी इसका उल्लंघन करता है, तो स्टार प्रचारक के साथ-साथ सम्बंधित राजनीतिक दल को नोटिस जाएगा। इसके तहत सैक्शन-16 (ए) में राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिन्ह तक रद्ïद हो सकता है।
विडियो कॉन्फ्रैंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि जिन जिलो में लोगो ने अभी तक निश्चित तिथि तक लाईसेंसी हथियार, सम्बंधित थानो और डीलर के पास जमा नही करवाएं हैं, उन्हे नोटिस दें। इतना ही नही, अधिकृत डीलर का स्टॉक चैक करें, अप टू डेट नही मिलने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करें। किसी भी व्यक्ति का नया आर्म लाईसेंस ना बनाया जाए, बल्कि ऐसे लोगो को बताएं कि 23 मई के बाद बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराधी बेल पर हैं और उनके पास लाईसेंसी हथियार हैं, उनकी भी चैकिंग करें। उन्होंने सभी ए.आर.ओ. को नोट करवाया कि चुनाव में उम्मीदवारो द्वारा प्रयोग करने वाले वाहनो के परमिट ऐसे रंग और उपयुक्त साईज के हों, जो दूर से ही दिखाई दें। कोई भी उम्मीदवार हथियार लेकर जनता के बीच नही जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान के दिन पी.डब्ल्यू.डी. यानि पर्सन विद डिस्एबीलिटी (द्वियांगजनो) को मतदान केन्द्र तक लाने-ले जाने के लिए साधनो की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। इसके लिए वाल्ंिटयरो की ड्ïयूटी लगाई जाए। ऐसे मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्राथमिकता दी जाए। चुनाव में फोटोग्राफर और विडियोग्राफर के आई. कार्ड बनाए जाएं, ताकि उन्हे ड्ïयूटी में सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत ना आए।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने विडियो कॉन्फ्रैंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी कि सैक्टर ऑफिसर और ड्ïयूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ माईक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी गई है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की वैन गांव-गांव में प्रचार कर रही है। विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के बाद उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का कहीं पर भी उल्लंघन ना हो। सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों पर जो कार्यवाही अमल में लाई जाए, उसकी फोटो भेजें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से तथा शराब इत्यादि की धरपकड़ के लिए लगाए गए नाको पर कड़ी नजर रखें।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, सभी पांचो विधानसभा के आर.आर.ओ. तथा नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन आहूजा भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *