Breaking News
Home / Social / महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दे जेसीआई: रेनू बाला गुप्ता

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दे जेसीआई: रेनू बाला गुप्ता

करनाल : नगर निगम की मेयर रेनु बाला गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान सबसे बड़ा होता है। जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव मदद की जानी चाहिए।

मेयर रेनू बाला गुप्ता आज जे.सी.आई. संस्था आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस मौके पर संस्था की महिला पदाधिकारियों द्वारा मेयर रेनू बाला गुप्ता का स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता एवं सुमन चौधरी ने दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की। रेनू बाला गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि जेसीआई हमेशा से समाज में अच्छे एवं सामाजिक कार्य के लिए पहचानी जाती है। इस मौके पर इंस्टालेशन ऑफिस जोन प्रेजिडेंट जितेंद्र चहल, वी.पी संदीप लाम्बा विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे.सी. चंदा चावला थे। आज के कार्यक्रम में सुमन चौधरी को जे.सी.आई. करनाल सिटी एंजेलस का प्रधान नियुक्त किया गया। सुमन चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया।

सुमन चौधरी ने इस मौके पर कहा कि जे.सी.आई. करनाल सिटी एंजेलस का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी संस्था हमेशा कार्य करती रहेगी। आज अपनी कार्यकारिणी में अर्चना कथूरिया को सचिव, वर्षा गोयल को केशियर पद की जिम्मेदारी दी गयी। इस मौके पर जोन डायरेक्टर निधि गर्ग ,आरती गर्ग, निशु सिंगला, रितिका, परीक्षा, पूजा, अनु लाठर, शांति जैन, अमिता, रचना, सुमन मनचंदा, वर्तिका, शिखा, मुकेश बंसल, पुनीत जैन, रवनीत चावला, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, रजनीश चौधरी सहित अन्य उपस्थिति थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *