पिहोवा 9 फरवरी – कृषि किसान कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई स्टाल के मुख्य द्वार पर कम्पोस्ट खाद के निर्माण की विधि बताई गई। कृषि विभाग के स्टाल पर कम्पोस्ट खाद में पोषक तत्वों की मात्रा की जानकारी सूचना पट पर दी गई है। दूसरे सूचना पट पर भुमि परीक्षण एक जरुरत, जिसमें भूमि के जैविक कार्बन पौष्टिक तत्व फास्फोरस एवं पोटाश की जानकारी मिट्टी परीक्षण से मिलती है। इसके बाद किसान को भूमि में कितनी मात्रा में खाद दी जानी है, दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त इस स्टाल पर किसानों की सहकारी सोसाईटियों, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, रजिस्टर्ड किसान सोसायटी, प्राइवेट उद्यमी, महिला किसान समूह, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी, किसान कस्टम हायर सेंटर और उसकी उपयोगिता एवं कितनी सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है, के बारे में विस्तार से पम्पलेट के माध्यम से बताया जा रहा है। किसान विभाग के स्टाल पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमि में उपलब्ध मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त करना, फसल विशेष के लिए उर्वरकों का संतुलत प्रयोग करना व मृदा स्वास्थ्य बनाए रखना है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
Post Now India Post Now India