Breaking News
Home / Uncategorized / मारकंडा के पानी से किसी को भी नहीं आने दी जाएगी परेशानी: फुलिया

मारकंडा के पानी से किसी को भी नहीं आने दी जाएगी परेशानी: फुलिया

शाहबाद मारंकडा, 18 अगस्त: उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने कहा कि कालाआम से शाहबाद मारंकडा में पानी छोड़ा गया है। इस पानी से मारकंडा के निकट स्थित गांवों के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करेंगे।

वे रविवार को सुबह 4 बजे शाहबाद के विभिन्न गांवों का दौरा करने और पानी की स्थिति को देखने के बाद ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने शाहबाद के गांव कलसाना, कटवा, मुगलमाजरा, तंगौर, दामली, दयालपुर व गुमटी सहित अन्य गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत कर पानी निकासी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की तथा लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी और किसी को जरा सी भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार मारकंडा नदी में सुबह के समय कालाआम से 35664 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है और मुलाना से 30740 क्यूसिक, शाहबाद में 5151 क्यूसिक तथा झांसा में 6248 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इसलिए मारकंडा नदी पर प्रशासन की तरफ से निरंतर नजर रखी जा रही है। इस स्थिति के बारे राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारी पल पल की खबर प्रशासन को मुहैया करवा रहें है ताकि प्रशासन किसी भी स्थिति पर नियंत्रण कर सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करेंगे। इस बारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार टीका राम, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *