कुरुक्षेत्र 18 अप्रैल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मासिक मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 23 अप्रैल को एडीआर सेंटर में किया जा रहा है। इस शिविर में अजराना कलां, अजरानी, अमीन, बगथला, बारना, बीड़ अमीन, बिशनगढ़, चिब्बा, दबखेड़ी, दयालपुर, फतुपुर, सुनहेड़ी खालसा, हसनपुर, हिंगाखेड़ी, हंसाला, इसाकपुर, कमोदा, खासपुर, किरमच, लुखी, मिर्जापुर, पिंडारसी, रावगढ़, समसीपुर के सरपंच और पंच पहुंचेंगे। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता राजबीर सिंह व सरोज सैनी प्रशिक्षण देंगे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने दी है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India