करनाल 06 सितम्बर, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर सुरक्षा योजना के तहत शुक्रवार को मार्किट कमेटी कुंजपुरा में चेयरमैन ईलम सिंह ने किसानों को 10 लाख रुपये के चैक वितरित किए।
चेयरमैन ईलम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर सुरक्षा योजना के तहत किसानों को दुर्घटना के बाद सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुमनलता पत्नी लाभ सिंह गांव बिशनगढ़ को 5 लाख रुपये तथा मामचंद पुत्र रामकिशन को 5 लाख रुपये को आर्थिक सहायता के रूप में चैक वितरित किए। इस अवसर पर मार्किट कमेटी सचिव अजय संधू, नम्बरदार बाबू राम, धनसिंह सैनी, सतीश राणा, जयकुमार कांबोज, राम नारायण मेहता, विजय ठेकेदार, सदस्य मार्किट कमेटी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India