Breaking News
Home / Events / मुख्यमंत्री ने करनाल की अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में देखा गया भारी जोश

मुख्यमंत्री ने करनाल की अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में देखा गया भारी जोश

करनाल 6 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले पांच वर्षो में एस.एच.ई. यानि सिक्योरिटी, हेल्थ व एजुकेशन पर और अधिक बल देकर प्रदेश का विकास किया जाएगा। सिक्योरिटी में किसानों को केन्द्र सरकार की किसान सम्मान निधि से अलग एक वर्ष में 6 हजार रूपये पेंशन देंगे। प्रदेश के श्रमिकों को 60 साल की आयु पूरी होने पर 3 हजार रूपये मासिक पेंशन देंगे, इसका प्रीमियम हरियाणा सरकार अदा करेगी। हेल्थ में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे। जबकि शिक्षा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में सरकार की नीतियों के चलते अब एक हजार लडक़ों के पीछे लड़कियों की संख्या 933 हो गई है। करीब 40 हजार बेटियों को गर्भ में हत्या से बचाया गया है। मुख्यमंत्री आज नई अनाज मंडी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है, उन्हें योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के नौकरियां दी जा रही है। युवाओं की तरह देश के सैनिक, महिला, खिलाड़ी और किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है। प्रदेश के सभी हल्कों में सामान रूप से विकास किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 104 गांवों में नहरी पानी पर आधारित पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और नैशनल हाई-वे से जुड़ी नई-नई सडक़े बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है,जो रोटी व कपड़े से मोहताज हो। वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन लोगों को मकान दिये जाएंगे।
हाल ही में लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर भाजपा की सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, लेकिन कहा कि अभी केवल पड़ाव है और कार्यकर्ताओं के पास मात्र 100 दिन है। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में करने के लिए सभी कार्यकर्ता लक्ष्य बनाकर अभी से जुट जाएं, क्योंकि लड़ाई में दुुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने नाम लेकर कहा कि विगत में कांगे्रस पार्टी जैसी सरकारें चुनाव जीतने के बाद अपने स्वार्थ तक ही सीमित रहती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही नेता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख की भूमिका सराहनीय रही,जिन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम, उसी प्रकार पन्ने-पन्ने पर लिखा है इतिहास बनाने वाले का नाम। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता की भूमिका एक एम्पलीफायर की तरह रहती है, जिस प्रकार एम्पलीफायर के बिना ध्वनि व्यवस्था नहीं चल सकती, उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के बिना चुनाव रूपी लड़ाई नहीं जीती जा सकती।

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जातिवाद और वंशवाद की समाप्ति हुई है, अब केवल हरियाणा एक – हरियाणवीं एक की नीति है। दूसरी ओर प्रदेश का व्यापारी वर्ग भी खुश है, अब उनसे कोई फिरौती नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग अपनी हार से निराश व हताश होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है। हमने उनका जवाब मर्यादित भाषा में देना है और वह जनता आगामी विधानसभा चुनाव में दे देगी। विपक्षी पार्टियों के नेता अपनी हार के डर से आगामी चुनाव ना लडऩे की बातें करने लगे है। कईं नेता अपनी पार्टी छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में आने की प्लानिंग बारे पूछते है। लोकसभा चुनाव के परिणामों को देखते हुए आज प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं दिखाई देती है, लेकिन लोकतंत्र के अखाड़े में विपक्ष के रूप में सामने वाला भी होना चाहिए।

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे शैड में परम्पराओं से हटकर एक-एक कार्यकर्ता के पास पैदल चलकर, उनका अभिनंदन एवं पुष्प वर्षा की। कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता का जयघोष करते हुए आत्मीयता से मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में पुरूषों के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही। कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के बाद ही वे सीधे मंच पर गए और अपना सम्बोधन दिया। मुख्यमंत्री से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने तमाम कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी के करनाल से लोकसभा प्रत्याशी संजय भाटिया की रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दिया।

समारोह में मंच पर नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया, हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पानीपत के विधायक एवं कार्यक्रम के संयोजक महिपाल डांडा, भाजपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मला बैरागी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह के अतिरिक्त करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, जिला सहसंयोजक जगदेव पाढा, जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान, पूर्व विधायक रमेश कश्यप तथा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्षक प्रो०विरेन्द्र चौहान ,हरियाणा केशकला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *