करनाल 20 जुलाई: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सपनों को साकार करने के लिए सहकारिता प्रकोष्ठ ने हरको फै ड के सहयोग से हर गांव, मंडल व तहसील स्तर पर कार्यक्रम करने का जिम्मा उठाया है। इसी कडी में शनिवार को सहकारिकता प्रकोष्ठ द्वारा हरको फैड के माध्यम से पंचायत भवन करनाल के प्रांगण में विचार संगोष्ठी की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ तंवर कश्यप, हरियाणा सहसयोजक सहकारिता का प्रकोष्ठ हुकम सिंह, सुरेश चौधरी, संजय भक्शी, सतबीर जैनी, सतपाल जैन कर्म चन्द्र फौजी कतलेहडी, जय भगवान, शीशपाल सिरसी, रमेश मंजूरा, प्रेम धानिया जुंडला, रिंकू, रामपाल वाल्मीकि, ईश्वर पिचोलिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
सहकारिकता प्रकोष्ठ द्वारा हरको फैड के माध्यम से विचार संगोष्ठी में सबका साथ- सबका विकास सहकारिता के माध्यम से किस तरह सम्भव है पर विचार विमर्श किया गया और यह निर्णय लिया गया कि सहकारी समितियोंं का निर्माण हर गांव, हर शहर और हर कस्बें में किया जाएगा, जिससे हरियाणा के हर व्यक्ति को रोजगार मिल सके और यह प्रण लिया गया कि इस माध्यम से किसानों की आय अगले दो वर्षों में दोगुनी की जाएगी। इससे भारत को विश्व की पहली तीन अर्थव्यवस्था में शामिल करने की मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी यही सपना है कि देश में ज्यादा से ज्यादा सहकारी समितियों के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार से जोडा जाएं। हरकोफैड के माध्यम से लोगों यह जानकारी दी गई की नई सहकारी समितियों के निर्माण ई-पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा।
Post Now India Post Now India