चंडीगढ़, 24 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नूंह जिले के सलमान अली द्वारा इंडियन आइडल-10 जीते जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सलमान अली ने अपनी आवाज के माध्यम से हरियाणा के साथ-साथ मेवात क्षेत्र का नाम भी रोशन कर अपनी एक नई पहचान बनाई है।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों के मन पर अपनी छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सलमान अली ने इंडियन आइडल-10 जीतकर यह साबित कर दिया है कि आज हरियाणा प्रत्येक क्षेत्र, चाहे वो कला, खेल अथवा शिक्षा का हो, में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री सलमान अली के परिवार का पारम्परिक पेशा गायन का रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों को भी हार्दिक बधाई दी है।
Post Now India Post Now India