मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा गीता जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अपना योगदान दिया गया। एक ओर जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नुक्कड़ नाटक करवाकर सामाजिक संदेश दिए, वहीं हरियाणवी सांस्क्ृतिक कार्यक्रम के द्वारा प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फौगाट ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण धर्मशाला के सहयोग से छह दिवसीय सांग उत्सव में प्रदेश के सांगप्रेमियों को अलग- अलग किस्से देखने व हरियाणवी संस्कृति को जानने का अवसर मिला। इसके अलावा गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में सुबे सिंह द्वारा दो दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन मैक द्वारा करवाया गया। जिसमें पहले दिन सांग सत्यवान सावित्री तथा दूसरे दिन धर्मदेवी का मंचन हुआ। सांग उत्सव के उद्घाटन अवसर पर मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन विशेष रुप से उपस्थित रहे। वहीं सभा के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India