Breaking News
Home / Uncategorized / मोदी ने सभी को तंदरूस्त रखने के लिए देश व्यापी फिट इंडिया मुवमेंट चलाई

मोदी ने सभी को तंदरूस्त रखने के लिए देश व्यापी फिट इंडिया मुवमेंट चलाई

कैथल, 15 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को तंदरूस्त रखने के लिए देश व्यापी फिट इंडिया मुवमेंट चलाई है, जिसके तहत देश वासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी अभियान के तहत जल्द ही कैथल वासियों को ऑपन एयर जिम की सुविधा मिलने वाली है।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि फिट इंडिया मुवमेंट के तहत लघु सचिवालय परिसर में मुख्य द्वार के दाईं ओर बने पार्क के अंदर ऑपन एयर जिम स्थापित की जाएगी। इस जिम में शुद्ध हवा के बीच शहर वासी फ्री में वर्क आऊट कर सकते हैं और अपने शरीर को तंदरूस्त रख सकते हैं। इस जिम में व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों में अलग-अलग व्यायाम किए जा सकते हैं। शहर वासियों को यह सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार प्राईवेट जिमों में लिए जाने वाले शुल्क को कई लोग अदा नही कर सकते। वे सभी इस ऑपन एयर जिम में व्यायाम की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। फिट इंडिया मुवमेंट के साथ सभी लोगों को जुडऩा चाहिए। इस अभियान से जुड़कर हम अपने आपको फिट रख सकते हैं। शरीर स्वस्थ होगा तो समाज का विकास होगा। मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। विभिन्न प्रकार के शारीरिक श्रम व व्यायाम के माध्यम से इंसान शरीर को स्वस्थ रख सकता है, यही फिट इंडिया मुवमेंट का ध्येय है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *