Breaking News
Home / Uncategorized / म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत जिले के 178 गांवों में मिल रही है 24 घंटे बिजली: अधीक्षक अभियंता ए.के. रहेजा

म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत जिले के 178 गांवों में मिल रही है 24 घंटे बिजली: अधीक्षक अभियंता ए.के. रहेजा

करनाल 28 दिसम्बर, जिले में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 62 फीडरों पर 178 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 1 जुलाई, 2018 से करनाल जिले में इस योजना के अंर्तगत 62 फीडरों के 178 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। सूची में शामिल नए गांवों में मैनमती, रिंडल, कलसौरा, बुखाबरी, खासपुर, ऐंचला, ऊंचा समाना, बाल रांगड़ान, मर्दानहेड़ी फीडर के 26 गांव शामिल हैं जिनमें मैनमती, बड़ा गंाव, रिंडल, लंडोरा, माखूमाजरा, नगला रोड़ान, कलसौरा, बुखापुरी, अहमदपुरा, बुटेड़ा, खासपुर, बुरानी, बड़थल, चंद्रभानपुर, ऐंचला, मुनकखेड़ी, ऊंचा समाना, मुडोगढ़ी, सदरपुर, लालूपुरा, पीरबड़ोली, भरतपुर, तारपुर, बालपबाना व मर्दानहेड़ी शामिल हैं।
इन फीडरों के माध्यम से पहले से ही इन गांवों में मिल रही 24 घंटे बिजली: 
हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता ए.के. रहेजा ने बताया कि करनाल जिले के जिन गांवों में इस योजना का लाभ मिल रहा है इनमें इन्द्री खंड के ब्याना फीडर से गांव ब्याना, मुरादगढ़ फीडर से गांव इन्द्रगढ़, मुरादगढ़, गढ़पुर खालसा, मनोहरपुर, फाजिलपुर, जोहड़माजरा, चांदसमंद फीडर से गांव चांदसमंद, शाहपुर, फीडर बीवीपुर से गांव बीबीपुर, सिकन्दरपुर , हलवाना डेरा, बदरपुर, समसपुर फीडर से गांव लबकरी, करतारपुर, समसपुर, गढ़पुर, मुसेपुर, उमरपुर फीडर से गांव रामनगर डेरा, तुसंगों, धनौरा फीडर से गांव धनौरा, मुखाली, कलरी जागीर, कलरा, शेखपुरा, खुखनी, धनौरा के लोगों को अधिकतम 24 घंटे बिजली मिल रही है।
उन्होंने बताया कि नीलोखेड़ी खंड के गांव गालिब खेड़ी फीडर से गांव गालिब खेड़ी, चन्द्र खेड़ा, दयालपुरा, ललयानी फीडर से गांव ललयानी, शेखनपुरा, चोपड़ी, युनिसपुर फीडर से गांव  युनिसपुर, अरजेड़ी, मंचुरी, जिमरेहड़ी फीडर से गांव जिमरेहड़ी, तखाना फीडर से गांव तखाना, समानी फीडर से गांव समानी, बैडसाल, बाकीपुर, समाना, दादूपुर फीडर से गांव शामगढ़, दादूपुर, झंझाडी, संडीर फीडर से गांव संडीर, रामनगर, रायगढ़, कराना फीडर से गांव बराना, मनक माजरा, रायपुर, सीतामाई फीडर से गांव जलाला वीरान, मोतियां, घोलपुरा फीडर से गांव जाम्बा, गिटलपुर, रसुलपुर, ब्राहमण माजरा के लोगों को अधिकतम 24 घंटे बिजली मिल रही है और इसी प्रकार निसिंग खंड के  जुंडला फीडर से गांव जुंडला, बस्तली फीडर से बस्तली के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि घरौंंडा खंड के बजीदा फीडर से गांव बजीदा, भुसली, दाहा, कम्बोपुरा, बरसत फीडर से गांव बरसत, संजय नगर, धर्मपुरी, पनौड़ी फीडर से गांव पनौड़ी, जमालपुर, मलिकपुर फीडर से गांव मलिकपुर व गढी खजुर व मुबारकाबाद फीडर से गांव मुबारकाबाद के उपभोक्ताओं को अधिकतम 24 घंंटे बिजली मिल रही है, इसी प्रकार असंध खंड के ललैन फीडर से गांव ललैन व पंगाला, मुनक फीडर से गांव मुनक, धनौली फीडर से गांव धनौली, बंदराला के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि करनाल खंड के  मोदीपुर फीडर के गांव मोदीपुर, गोविंदपुर, नगला चौंक और रमेश नगर, ढकवाला गुजरान, ढकवाला राजपुतान, मुस्तफाबाद, रम्बा फीडर से गांव रम्बा के लोगों को अधिकतम 24 घंटे बिजली मिल रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *