Breaking News
Home / Events / योगाभ्यास से होते हैं मानसिक और शारीरिक विकार दूर : प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मित्तल

योगाभ्यास से होते हैं मानसिक और शारीरिक विकार दूर : प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मित्तल

कैथल, 15 जून: हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार कार्यक्रम के निदेशक रॉकी मित्तल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक और शारीरिक विकार दूर होते हैं। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्तियों को योगाभ्यास करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योग दिवस को मनाकर इसे घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। योग भारत की पुरातन विधा है, जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को मानता है।

निदेशक रॉकी मित्तल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जाट पोलटैक्निक के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के तीसरे दिन समापन अवसर पर योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। शिविर के अंतिम दिन योग प्रशिक्षकों ने प्र्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाएं सिखाई और उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर के समापन अवसर पर निदेशक रॉकी मित्तल ने योग साधकों को संकल्प दिलवाया और शांति पाठ से यह शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य की काया अगर निरोगी है तो संसार के सभी सुख उसके पास है। सरकार द्वारा योग और स्वच्छता विषय पर कार्य किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप् सफाई अभियान और योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रोहतक में किया जाएगा, जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ योग की महत्ता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के दौरान पतंजलि योग पीठ तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से हरिओम व रामचरण ने योग प्रोटोकॉल के तहत चालन, ग्रिवा चालन क्रियाओं के अभ्यास करवाए। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, उतानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानापादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन के अभ्यास योग साधकों को करवाए और इनके लाभ तथा सावधानी के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने इसके बाद प्राणायाम करवाए, जिसके तहत कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली तथा भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास करवाते हुए ध्यान भी लगवाया।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पूनम वालिया, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, वंदन सिंह आर्य, सरोज, डॉ. किरणदीप, अंजली, शंकुतला, अनामिका, राजेंद्र कुमार, रामप्रकाश, दिनेश पवार, शिव कुमार, जयपाल, विनोद कुमार, रोबिन, राजेश, गोपाल, नेहा, कुसुम लता, कश्मीरी लाल, रणधीर सिंह, राजेंद्र कुमार, पाला राम, होशियार सिंह, चंद्रशेखर, ईश्वर सहित साईकिल क्लब के सदस्य व अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा योग साधक मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *