पिहोवा 11 जून: योग दिवस की तैयारियों को लेकर पिहोवा की अनाजमंडी में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार नवनीत ने बताया कि एसडीएम निर्मल नागर के मार्ग दर्शन अनुसार पतंजलि योग समिति के सहयोग से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने योग का अभ्यास किया।
तहसीलदार नवनीत ने कहा कि योग करने से मनुष्य की कार्यक्षमता में वृद्घि होती है। प्रत्येक जन को अपने दिन की शुरूआत योग से करनी चाहिए। योग से दिन की शुरूआत करने से मनुष्य को कोई भी तनाव नहीं होता है। शिविर के तीसरे दिन पतंजलि जिला युवा प्रभारी बलविंद्र सिंह व महेंद्र सिंह तथा पतंजलि मीडिया प्रभारी ने योग व प्राणायाम करवाया। उन्होंने बताया कि प्रातकाल को प्राणायाम और योगासन करने से मन को शांति मिलती है। 21 जून को पिहोवा की अनाजमंडी में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने पिहोवा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस में समय पर पहुंचकर इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। तहसीलदार ने बताया कि शिविर में गरीबाचालन, कटीचालन, घुटनाचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन आदि खड़े होकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। इसके अतिरिक्त बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट व पीठ के बल किए जाने वाले आसन का अभ्यास भी करवाया गया। ये सभी योगासन मनुष्य की दिनचर्या के लिए अति आवश्यक हैं।
इस अवसर पर पतंजलि मीडिया जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पिहोवा के स्थानीय हुडा पार्क में प्रत्येक प्रात: को 5 बजे से 6 बजे तक हर रोज योग करवाया जाता है। उन्होंने पिहोवा वासियों से आहवान किया कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए प्रत्येक प्रात: हुडा पार्क पहुंचकर योग करें। इस अवसर पर सुभाष चंद्र सारसा, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला, मंडी सुपरवाईजर तेजा सिंह, डा. गुरप्रीत सिंह, सचिव पंचायत समिति रमेश कुमार, कानूनगो नरेश कुमार, कुलवंत, पटवारी राजकुमार, सुभाष, मुकेश वर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, ओंकार शर्मा, करनैल सिंह, ईशा, आंचल, निंदी, एकांत कौर, दीपिका, ज्योति, रेणु बाला, सुनीता, सरोज, बलजीत, ऊषा, मीनु बंसल, अनीता देवी, हरदीप कौर, दीपिका, शेरो, सोनिका आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India