Breaking News
Home / Uncategorized / योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा: मेयर रेनु बाला गुप्ता

योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा: मेयर रेनु बाला गुप्ता

करनाल 19 जून: योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिए हम 21 जून शुक्रवार को 5वां अंतराष्टïृीय योग दिवस मनाने जा रहे हैं। जिले के लोग भी योग से जुड़े और अतंराष्टï्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लें, इसके लिए बुधवार को लघु सचिवालय के मेन गेट से कर्ण स्टेडियम तक मैराथन दौड का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 5 वर्ष से लेकर लगभग 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

मैराथन दौड को करनाल नगर निगम की मेयर रेनु बाला गुप्ता ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, डीएसपी वीरेन्द्र सैनी, जिला आयुष अधिकारी राजबीर लांग्यान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल, आयुष विभाग के डा.नरेश , डा. नितिन, डा. अमित पुंज, डा. धर्मवीर, डा. जोगिन्द्र, पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष राव सूर्य देव, मीडिया प्रभारी केहर सिंह चौपडा, योग समिति के अन्य सदस्य एवं योग शिक्षक केहर सिंह, जोगिन्द्र भुटानी, सचिन मलिक, संदीप, डा. मनोज मितल सहित समीति के अन्य सदस्य तथा लघु सचिवालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्य मे शहरवासी मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर निगम की मेयर रेनु बाला गुप्ता ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग मन और शरीर, विचार और कार्य, अवरोध और सिद्धि को साकार रूप प्रदान करता है, व्यक्ति और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाता है, इसमें केवल व्यायाम नहीं बल्कि प्रकृति और मनुष्य क े बीच की कड़ी है। उन्होंने कहा कि योग गुरू स्वामी रामदेव ने योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया में क्रांति लाई है और यह क्रांति आधुनिक युग में जरूरी भी है क्योकि योग से ही व्यक्ति स्वास्थ्य रहते है। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ्य के कारण करोड़ो रूपये का बजट लोगों का बीमारियों पर खर्च हो रहा है, इससे बचने के लिए योग को अपनाए।

उन्होंने कहा कि योग ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई है। आज पूरा विश्व योग के माध्यम से भारत से जुड़ रहा है और योग शब्द का अर्थ भी जोडना ही है। उन्होंने कहा कि भौतिक युग की भाग दौड भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मन को स्थिर रखना मनुष्य के लिए एक बडी चुनौती है। योग से जुड कर ही हम इस चुनौती से पार पा सकते है। योग न केवल हमे बीमारियों से दूर रखता है बल्कि लम्बे समय तक हमे कार्य करने के लिए उर्जा भी प्रदान करता है। यही कारण है कि हमारी सरकार योग शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, ताकि भावी पीढ़ी योग से जुड़कर न केवल अपने-आप को स्वस्थ रख सके, बल्कि नए भारत के निर्माण में सहायक भी सिद्घ हो।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *