कुरुक्षेत्र 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीपी सिंह ने ध्वजारोहण किया व सलामी ली। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संदेश दिया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. रविन्द्र ने किया। इस कार्यक्रम में डा. मीनाक्षी, डा. सुरेश, सुषमा शर्मा, डा. बीर इन्दर, डा. मंजू, डा. सतबीर, विनय पाठक, मंजीत कौर आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India