Breaking News
Home / Uncategorized / राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के विद्यार्थियों द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के विद्यार्थियों द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के विद्यार्थियों द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली तथा विभिन्न नारों व स्लोगनो के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया। विद्यालय की नव नियुक्त आहरण व वितरण अधिकारी एवं प्राचार्या संतोष शर्मा ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। विद्यालय के वरिष्ट प्राध्यापक बंसीलाल, हसला कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ तरसेम कौशिक, टिक्का सिंह,ओमदत्त, रघबीर कौशिक ने विद्यालय में पहुंचने पर नवनियुक्त प्राचार्या संतोष शर्मा का स्वागत किया तथा उन्हें आश्वासन दिया कि विद्यालय का समस्त स्टाफ आपके दिशानिर्देशन में विद्यालय की उन्नति के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान देगा। संतोष शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी गाँव के मतदाताओ को चुनावी महाकुम्भ में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगें। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सभी मतदाताओ को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिये ताकि हम एक मजबूत और कर्मशील सरकार बनाने में अपना सहयोग कर सकें। सर्वप्रथम प्राचार्य संतोष शर्मा ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए बधाई दी तथा बच्चों से आह्वान किया कि प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों में आई पी एस, आई ए एस, डॉक्टर तथा इंजीनियर बनने की क्षमता होती है बशर्ते वे अपने शिक्षकों के दिखाए मार्ग तथा अनुशासन में रहते हुए कठिन परिश्रम करें।उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि बच्चों को अपना सौ प्रतिशत दें ताकि बच्चे पढ़ लिख कर समाज के ज़िमेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर बंसीलाल, डॉ तरसेम कौशिक,टिक्का सिंह,ओमदत्त, रघबीर कौशिक, भीम सिंह, रंजीत,कैलाश, रामदिया, निरुपमा, मीनू,सीमा, राजकुमार इत्यादि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *