कैथल, 1 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत 3 व 4 मार्च को जिला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल 3 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय हिंद सिनेमा के नजदीक स्थित आर्य समाज मंदिर में नवनिर्मित सत्संग भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल दोपहर बाद 2 बजे ढांड स्थित अनंत राम फार्म पर पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल 4मार्च को दोपहर बाद साढ़े 3 बजे सेरधा गांव में सामान्य चौपाल में आयोजित किए जाने वाले प्राकृतिक खेती एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
Home / Uncategorized / राज्यपाल आचार्य देवव्रत 3 व 4 मार्च को जिला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India