Breaking News
Home / Uncategorized / राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का भविष्य में परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा लाभ: फुलिया

राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का भविष्य में परिवार पहचान पत्र से ही मिलेगा लाभ: फुलिया

कुरुक्षेत्र 30 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र का होना जरुरी होगा। इसलिए सभी नागरिकों को अपने परिवार का पहचान पत्र तैयार करवाना होगा। इस जिले में करीब 2 लाख 30 हजार फैमिला डाटा में 80 हजार फैमिली डाटा को एकत्रित करके साईट पर अपलोड कर दिया गया है।
वे बुधवार को थानेसर सरल केन्द्र में जिला सांख्यिकी विभाग की तरफ से स्थापित किए गए परिवार पहचान पत्र विंडो का उदघाटन करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम अनिल यादव, जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा, डीआईओ विनोद सिंगला, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय चौधरी ने सरल केन्द्र में परिवार पहचान पत्र विंडो का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। इस विंडो पर उपायुक्त ने सबसे पहले फार्म भरकर अपने परिवार का डाटा अपलोड करवाया। इसके पश्चात उपायुक्त ने सरल केन्द्र के तमाम कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में परिवार पहचान पत्र के परिवार के डाटा एकत्रित करने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है, अब तक 80 हजार फैमिली का डाटा अपलोड किया जा चुका है। सभी लोगों को भविष्य में राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ फैमिली डाटा से ही मिलने की संभावना है, इसलिए सभी परिवारों को अपने परिवार के सभी सदस्यों का डाटा अपलोड करवाना होगा। इसके लिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष इसके लिए प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों तक इस बात को पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। इतना ही नहीं गैस एंजेसी, खादय आपूर्ति विभाग, स्कूलों, आगंनबाडी केन्द्रों के माध्यम से शीघ्र अति शीघ्र फैमिली डाटा एकत्रित करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस डाटा के एकत्रित होने से भ्रष्टï्राचार पर अंकुश लगेगा और लोगों को तमाम सेवाओं का लाभ भी सहजता से मिल पाएगा। फैमिली डाटा से सयुंक्त और एकल परिवारों का पता चल पाएगा। इस डाटा से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधा पात्र व्यक्ति तक पहुंंच पाएगा। उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में सीएचसी, नगरपालिका, नगरपरिषद के माध्यम से परिवारों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए डोर टू डोर सर्वे करके लोगों से निर्धारित फार्म भरवाया जा रहा है। इस फार्म में परिवार के सभी सदस्यों का नाम, उम्र, आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर सहित अन्य ब्यौरा भी भरा जा रहा है। इसलिए जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि वह डाटा एकत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *