लाडवा 4 जुलाई: विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा को एक श्रेष्ठï राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए सरकार ने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कानून व्यवस्था, समाज कल्याण, उद्योग, रोजगार तथा आधारभूत संरचना सहित अन्य क्षेत्रों में अनेक जनहितैषी निर्णय लिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में समान अवसर-समान विकास की अवधारणा को पूरा करते हुए सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद तथा क्षेत्रवाद रूपी कलंक को हरियाणा की धरती से मिटाने का काम किया है।
वे वीरवार को लाडवा के गांव बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबे फुले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन के निर्माण कार्य का शुभांरभ करने के उपरांत सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने 8 करोड़ 65 लाख रुपए के लागत से बनने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। विभिन्न जिलों में कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना की गई है। विभागों में कौशल प्रशिक्षुकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। आज जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को सीधा सीधा मिल रहा है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर विभागों की सेवाएं एक साथ ऑनलाइन कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार मेरिट के आधार पर नौकरियां देने का काम कर रही है, जहां पूर्व की सरकारों पर नौकरी के मामलों में भेदभाव के आरोप लगते रहे थे लेकिन मौजूदा सरकार में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रतिबद्धता रही है। भविष्य में भी हम पूरी पारदर्शिता से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे। भाजपा की विकासकारी नीतियों के कारण आज प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की पारदर्शी शासन प्रणाली, भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश तथा सबका साथ- सबका विकास जैसी स्पष्ट नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। विकास की मांग जनता का स्वाभाविक अधिकार है, जिसे देना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सरपंच अनुज कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित मनौचा, सतबीर मंगौली, मंडलाध्यक्ष बरखा राम, सुरेश कश्यप, ओमवीर, अश्वनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India