कुरुक्षेत्र 27 जनवरी अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन मूलचन्द गुप्ता ने अन्य गणमान्य सदस्यों सहित ध्वजारोहण किया व एन0सी0सी0 केडिट्स से सलामी ली। स्कूल बैंड के छात्रों ने राष्ट्रीय धुन बजाकर अपना कौशल दिखाया। चेयरमैन ने अपने संबोधन में सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में समरसता व आपसी सदभाव का प्रसार करने वाला पर्व है। हमारा संविधान हमें स्वभिमान व स्वतंत्रता से जीने का अधिकार तो देता ही है साथ – साथ दूसरों के अधिकारों का हनन न करने का ज्ञान भी कराता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। बच्चों ने नृत्य, गायन, योग व एनैटमेंट आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने आकर्षक नृत्य नाटिका के माध्यम से संविधान के सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला और सभी को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागृत किया।
Post Now India Post Now India