Breaking News
Home / Uncategorized / राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

कुरुक्षेत्र 11 जनवरी। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की लोकतात्रिंक परम्पराओं को बनाएं रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मत का प्रयोग करने की शपथ भी दिलवाई जाएगी।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के आदेशानुसार 25 जनवरी को राष्टï्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस पर सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय में अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवाएंगे। इसके अलावा सभी अधिकारी और कर्मचारी विभाग की वैबसाईट पर अपना नाम मतदाता सूचि में दर्ज है या नहीं के बारे में जांच करेंगे, अगर किसी का नाम मतदाता सूचि में नहीं है तो वह फार्म 6 भरकर आवेदन करेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *