कुरुक्षेत्र 4 जनवरी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में किसान समूह एवं अनुसूचित जाति के किसानों के लिए एक विशेष स्कीम के तहत रीपर-बाईडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस स्कीम के तहत किसान समूह अथवा अनुसूचित जाति के किसान को एक रीपर-बाईडर 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर उपलब्ध करवाया जाना है। इसके लिए किसान अपने आवेदन सहायक कृषि अभियंता कार्यालय कुरुक्षेत्र में 21 जनवरी 2019 तक जमा करवा सकते है। इस आवेदन के साथ अपने आधार कार्ड, बैंक खाता, पैन कार्ड, राशन कार्ड की फोटो प्रतिया भी जमा करवानी आवश्यक है। यह जानकारी सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने दी है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India