कुरुक्षेत्र 29 अगस्त: सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि रोहतक में 8 सितम्बर को एक ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली होने जा रही है। इस विजय संकल्प रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे और इस पावन धरा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा भी सम्पन्न होगी। यह विजय संकल्प रैली हरियाणा प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम करेगी।
वे वीरवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितम्बर को विजय संकल्प रैली में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व आमजन को अपना संदेश देंगे। यह विजय संकल्प रैली एक नया इतिहास बनाने का काम करेगी। लोकसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री के संदेश को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रखे गए 75 प्लस का संदेश दे रही है और यह यात्रा 8 सिंतबर तक चलेगी। इतना ही नहीं चुनावों से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा और इस कडी के बाद राज्य स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा, जिसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे और इस सम्मेलन का नाम विजय संकल्प रैली रखा गया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से कमान सौंपने का काम किया है, ठीक इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को जीताकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दोबारा गद्दी पर बिठाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 से प्रदेश में सभी प्रकार की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ देने के लिए आन लाईन प्रणाली को अपनाकर भ्रष्टïाचार को समाप्त करने का काम किया और दूसरे कार्यकाल में भाजपा भ्रष्टïाचार को पूरी तरह से समाप्त करने का कार्य करेंगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, गुरनाम सिंह मंगोली, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी विनित क्वात्रा, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, जिला सचिव अमित रोहिला, दारा सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post Now India Post Now India