Breaking News
Home / Uncategorized / लोकतंत्र में चुनाव एक अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है: नवीन आहूजा

लोकतंत्र में चुनाव एक अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है: नवीन आहूजा

करनाल 25 जुलाई, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश नवीन आहूजा ने गुरूवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर बताया कि लोकतंत्र में चुनाव एक अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि सभी पात्र व्यक्ति अपना वोट बनवाएं और उसका इस्तेमाल करें। इसलिए राजनीतिक दल अधिक से अधिक पात्र व्यक्तिों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चालू मास जुलाई में विशेष अभियान भी चलाया गया है, जो 30 तक रहेगा। इस दौरान बीत चुकी 20, 21 व आने वाली 27-28 जुलाई की कुछ विशेष तिथियां रहेंगी, यानि शनिवार व रविवार को भी सभी सम्बंधित बूथ लेवल ऑफिसर अपने-अपने बूथों पर बैठकर वोट बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि जो महिला विवाहित हो गई है और उसका वोट नही बना है, तो उसका वोट बनवाने का बहुत ही आसान तरीका है, जिसमें आयु प्रमाण पत्र, विवाह का कार्ड व महिला के ससुर की ओर से साधारण कागज पर आवेदन देकर वोट बनवाया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01.01.2019 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष पुननिरिक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बीती 15 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद 15 से 30 जुलाई की अवधि दावे एवं आपत्तियों के लिए रखी गई है। फिर 5 अगस्त को सुपरवाईज़र, सहायक व निर्वाचन पंजीयन अधिकारी दावे एवं आपत्तियों की वैरीफिकेशन करेंगे और 13 अगस्त को प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 16 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी, रोल आब्जर्वर या सीईओ द्वारा सुपर चैकिंग के बाद अनुपूरक प्रिंटिंग व अद्यतन का कार्य करवाया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 19.08.2019 को किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी दल बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करके उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में भिजवाएं, ताकि बीएलए व बीएलओ की मिटिंग करवाकर वंचित पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची का एक सैट सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्राप्त कर लें और उसके आधार पर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूचियों का निरीक्षण करवा लें, ताकि सभी पात्र व्यक्ति विधानसभा आम चुनाव से पहले अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दल तथा मतदाताओं के लिए नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल बनाया गया है, जिस पर कोई भी पात्र व्यक्ति ऑनलाईन फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसी प्रकार आयोग द्वारा टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है, मतदाता इस नम्बर को डायल करके अपने वोट सम्बंधित जानकारी अथवा शिकायत भी दे सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी किया कि, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी सूची प्ररूप-10 में भरकर समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जा रही है।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वासन दिया कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलो की ओर से जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी के कविंद्र राणा, कॉंग्रेेस पार्टी के विजय पाल सिंह व जिला महासचिव कृष्ण शर्मा बसताड़ा तथा बहुजन समाज पार्टी के राम दास कर्णवाल उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *