Breaking News
Home / Uncategorized / लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार, पात्र व्यक्ति अपना वोट जरूर बनवाएं: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार, पात्र व्यक्ति अपना वोट जरूर बनवाएं: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

करनाल 30 जुलाई, करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए वोट का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। हर नागरिक को ,जिसकी आयु 18 वर्ष हो गई है,उसे अपना वोट जरूर बनवाना चाहिए।

एसडीएम मंगलवार को डीएवी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में वोट बनवाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का विशेष महत्व है। हर पात्र व्यक्ति को अपना वोट बनवाकर उसका प्रयोग करना चाहिए। चुनाव के दौरान बिना किसी प्रलोभन के योग्य व्यक्ति के पक्ष में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर अपनी वोट संबंधी जानकारी हासिल कर सकता है।

एसडीएम ने विद्यार्थियों को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी और उन्होंने वोट की पारदर्शिता के लिए चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में अपनाई गई वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग का एक बेहतर प्रयोग है। हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां इतने विशाल स्तर पर कुछ ही समय में बिना किसी आपराधिक घटना के चुनाव करवाया जाता है। इस मौके पर प्रिंसिपल आर पी सैनी, इलैक्शन कानूनगों नरेश कुमार उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *