Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को कई तरह की सहूलतें दी गई हैं

लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को कई तरह की सहूलतें दी गई हैं

करनाल 10 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को कई तरह की सहूलतें दी गई हैं। इसके तहत उन्हे फोटोयुक्त स्लिप वितरित की जाएंगी, जिसमें उनका नाम, वोट व पोलिंंग बूथ का नम्बर तथा मतदान केन्द्र पर पहुंचने का नक्शा प्रिंट होगा। इसी प्रकार द्वियांग, गर्भवती महिला व 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को लाईन में नहीं लगना पड़ेगा, उन्हे मतदान करने में प्राथमिकता मिलेगी। ऐसे मतदाताओं को घर से लाने व ले जाने के लिए वाहन की मदद मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को करनाल लोकसभा के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने केन्द्रीय मृदा लवणता एवं अनुसंधान संस्थान के सभागार में स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए दी। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं कैम्पस में रह रहे उनके परिवारिक सदस्य शामिल हुए।

मताधिकार के प्रयोग पर जोर देते हुए- उपायुक्त ने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार है। इसके लिए पहले पात्रता की आयु 21 वर्ष थी, फिर युवा वोटरो को ध्यान में रखकर इसे घटाकर 18 साल किया गया, जो अपने आप में बड़ी बात है। चुनाव में ताकत और धन के बल से किसी को वोट ना डालने देने वाली बात भी नही है। इन सब बातों के होते हुए हर मतदाता को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को अवश्य वोट डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को चुनाव में खड़े उम्मीदवारो को लेकर किसी प्रकार की नाराजगी है और वह वोट नही देना चाहते, ऐसी स्थिति में भी वह मतदान केन्द्र पर जरूर जाए और चाहे तो नोट का प्रयोग कर सकता है।

पांच साल के बाद मिलता है अवसर- की बात करते हुए उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं को समझाया। चुनाव में वोट डालने का अवसर 5 साल के बाद आता है, जिसमें व्यक्ति अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट करता है। चुने हुए प्रतिनिधियों से सरकार बनती है और फिर चुनी हुई सरकार जनता के लिए नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि फिर भी हम वोट डालने से क्यूं चुकें। वोट के लिए यह ना सोचें कि मेरे वोट डालने से क्या होगा या मैं वोट क्यूं डालूं। उन्होंने बताया कि वोट से सम्बंधित जानकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी हैल्प लाईन नम्बर 1950 से ली जा सकती है, जो पूरे देश के मतदाताओं के लिए कॉमन है। इस नम्बर पर मतदाता अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त करने के साथ सुझाव भी दे सकता है। इसी प्रकार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मतदाता अपनी शिकायत चुनाव आयोग द्वारा जारी सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। मूल शिकायत व उसे करने वाला व्यक्ति 50 मीटर की परिधि में मौजूद हो। ऐसी शिकायत करने के बाद वह लॉक होकर अधिकारी तक पहुंच जाती है और सम्बंधित अधिकारी उस पर एक्शन लेता है। यह चुनाव को बेहतर बनाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सुगम मतदान की शपथ दिलाई। उपस्थित व्यक्तियों ने भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ ली कि वे अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निïष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा के लिए निर्भिक व किसी भी प्रलोभन से रहित होकर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इससे पूर्व कार्यक्रम में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने बोलते हुए कहा कि डैमोके्रसी को कायम रखने के लिए वोट डालना जरूरी है। देश में विकास की प्रक्रिया का यह एक अहम भाग है। उन्होंने बताया कि भारत में चुनाव आयोग की हिदायतो से निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाए जाते हैं, इसमें सभी पात्र मतदाताओं को मौका दिया जाता है, जिनके लिए कोई पैरामीटर निर्धारित नही हैं। ऐसी व्यवस्था हमारे देश में ही है, जो हमारे प्रजातंत्र की खूबसुरती को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति 18 साल का हो गया है और उसने अपना वोट नही बनवाया, तो वह 12 अप्रैल तक, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनवीएसपी डॉट इन पर लॉग इन करके ऑनलाईन अपना वोट बनवा सकता है। मतदान तक यदि किसी मतदाता का वोटर कार्ड नही आता, तो वह अन्य विकल्प जैसे ड्राईविंग लाईसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि डॉक्यूमेंट दिखाकर अपना वोट पोल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सहुलियत के लिए उन्हे वोट डालने के लिए 1 किलोमीटर से ज्यादा नही चलना पड़ेगा, कहा कि वोट जरूर डालें, एक-एक वोट की कीमत है।

संस्थान निदेशक पी.सी. शर्मा ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया और अपने सभी कर्मचारियों एवं उनके पात्र परिवारिक सदस्यो अथवा मतदाताओं को आगामी 12 मई को वोट डालने की अपील की। चुनाव को देश का महा त्यौहार बताया। कार्यक्रम में चुनाव से जुड़े सामान्य ज्ञान को लेकर एक प्रश्नोत्तरी भी की गई, जिसमें एक दर्जन रोचक सवालो को रखा गया था। सही उत्तर बताने वाले को पुरस्कार दिए गए। संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता थीम पर दो लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित एस.बी.आई. के सहायक महा प्रबंधक गगन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रजातंत्र में चुनाव तथा वोट के अधिकार और इसके प्रयोग बारे बताया। संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *