कैथल, 27 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता के करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। जिला में आदर्श चुनाव संहिता की पालना सुनिश्चित की जा रही है। नए मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उनके वोट बनवाने का कार्य 12 अप्रैल तक किया जाएगा। जिला के सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पूरी करना सुनिश्चित की गई है। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए सुविधा एप सिंगल विंडो शुरू किया गया है, जिस पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने एंडरोयड फोन से इसका लाभ उठा सकते हैं। जनसभाओं व प्रचार होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
कैथल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी ईशा कम्बोज ने बताया कि कैथल शहरी क्षेत्र तथा गांवों में जनसभा व होर्डिंग के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैथल शहर में चंदाना गेट रामलीला मैदान, गीता भवन के नजदीक, ट्रांसपोर्ट नगर तथा हुड्डा मैदान में जनसभा की जा सकती हैं। इसी प्रकार कैथल में होर्डिंग्स के लिए करनाल रोड़ पर दो युनिपोल, अम्बाला बाईपास पर दो युनिपोल, ढांड रोड बाईपास पर दो युनिपोल, पेहवा चौक पर एक युनिपोल, पुरानी अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास, पुराना बस स्टैंड, महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र के बाहर, राम उत्सव स्थल के चारों तरफ, पुराना अस्पताल गऊशाला रोड, जवाहर पार्क के पास दो युनिपोल, जींद रोड बाईपास दो युनिपोल, हुड्डा बाईपास पर दो युनिपोल, छोटू राम चौक पर एक युनिपोल, नई अनाज मंडी रेलवे दीवार के पास दो युनिपोल लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
गांवों के अनुसार जनसभा स्थल तथा होर्डिंग्स के लिए स्थानों का ब्यौरा
गांव जनसभा स्थल होर्डिंग्स के लिए स्थान
नौच बस स्टैंड के पास पानी के टंकी के पास
बलवंती वेदवंती तीर्थ के पास ट्यूबवैल नम्बर 2 के पास
जसवंती राठी स्कूल के सामने तालाब के साथ खाली जगह
क्योड़क पंचायत घर पंचायत घर के सामने तालाब के साथ
क्योड़क भयंकर पट्टी चौपाल सामान्य अस्पताल के सामने खाली जगह तालाब के साथ
क्योड़क अम्बेडकर भवन कुम्हार वाला तालाब के साथ खाली जगह
दयौरा सामान्य चौपाल बस क्यू शैल्टर
ऊझाना सामान्य चौपाल राजकीय मिडल स्कूल के सामने खाली जगह
जगदीश पुरा गुरुद्वारा के पास चौक बीसी चौपाल व जोहड़ के पास
कुलतारण सामान्य चौपाल ड्रेन के पास 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की खाली जगह
खुराना राजीव गांधी सेवा खानपुर रोड़ पटवार भवन के पीछे
पट्टी अफगान सामान्य चौपाल ताबाल के साथ खाली जगह
डेरा गदला कालूवाली गामड़ी चौपाल के पास गुरुद्वारे पास चौक में
सिरटा पंचायत भवन बस स्टैंड के पास चौक में
मानस पंचायत घर पशु अस्पताल के सामने खाली जगह
बाबा लदाना बालनाथ मंदिर के पास चौक जावण वाला तालाब के पास चौक
बुढा खेड़ा उगना पट्टी चौपाल पार्क के सामने खाली जगह
संगतपुर पंचायत भवन मिडल स्कूल के सामने वाली गली
नन्दसिंह वाला सैनी चौपाल शमशान घाट के पास खाली जमीन
सांघन परशुराम चौक व बाबा सिंह ऋषि मैदान बस स्टैंड के पास खाली जगह
मालखेड़ी बाबा डेरा के पास रामपत्ती चौक
पाडला मुस्लिम चौपाल वाला चौक गुहणा रोड़ गऊशाला के पास
चकछोत गुरुद्वारा के पास चौक सड़क के साथ-साथ
दिल्लोंवाली सामान्य चौपाल व बीसी चौपाल स्कूल के सामने खाली जगह
गुहणा रामलीला ग्राउंड हर्बल पाके के सामने खाली जगह
सजूमा सुखदेव मुनी मंदिर के पास शिव मंदिर के सामने
धुंधरेहड़ी हरिजन चौपाल सरकारी स्कूल के पास खाली जगह
दिवाल सामान्य चौपाल शिव मंदिर बस स्टैंड के सामने खाली जगह
छौत सामान्य चौपाल मंदिर वाले तालाब के पास
भानपुरा सामान्य चौपाल शिव मंदिर के पास खाली जगह
गढ़ी पाडला सामान्य चौपाल चौपड़ा वाले तालाब खेड़े के पास
माघो माजरी सामान्य चौपाल तालाब के पास खाली जगह
पट्टी खोत बालकू वाली गामड़ी सामान्य चौपाल के पास खाली जगह
पट्टी खोत गिरी मंदिर के पास शमशान भूमि के पास खाली जगह
पट्टी खोत वाल्मीकि व बाजीगर चौपाल
फ्रांसवाला सामान्य चौपाल स्कूल के साथ खाली जगह
कुतुबपुर सामान्य चौपाल वाल्मीकि धर्मशाला के पास खाली जगह
पट्टी डोगर स्कूल के सामने चौक शमशान घाट के पास खाली जगह
शेरगढ़ सामान्य चौपाल स्कूल के सामने खाली जगह
डयोढखेड़ी सामान्य चौपाल सामान्य चौपाल के सामने खाली जगह
भैणी माजरा सामान्य चबूतरे पर स्कूल के सामने जोहड़ के पास
ग्योंग खेल स्टेडियम के पास खेल स्टेडियम के सामने खाली जगह
सांपनखेड़ी शिव मंदिर के पास चौपाल शमशान घाट के पास चौक
मुंदड़ी लवकुश तीर्थ पंचायत घर का मैदान
नैना बड़ा बगड़ चौपाल बसंती माता व स्कूल के बीच का स्थान
कठवाड़ दादू पट्टी चौपाल दादू पट्टी चौपाल के सामने खाली जगह
धौंस पुरानी गुर्जर चौपाल कुम्हार चौपाल के पासर
खनौदा स्कूल के पास कुएं वाले चौक में फरल रोड़ पर स्थान निर्धारित किया गया है।
Post Now India Post Now India