Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव 2019 में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

लोकसभा आम चुनाव 2019 में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

कैथल, 3 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2019 में अच्छा कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों तथा चुनावी प्रक्रिया में अधिक मतदान करने में सहयोग करने वाले बीएलओ, महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी करने वाले बीएलओ, दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी तथा विशेष अभियान के तहत अधिक वोट बनवाने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।

डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाया। भविष्य में भी सभी पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को भी संपन्न करवाएंगे। प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप सभी को सर्टिफिकेट दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य किया है।

इन सभी को किया गया सम्मानित
लोकसभा आम चुनाव में निष्ठा व लग्न से कार्य करने पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने डीआईओ दीपक खुराना, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार, सुपरीडेंट दलीप सिंह, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश व रमेश, राजेंद्र कुमार, सहायक प्रदीप, संदीप कुमार, रमेश, ज्योति, रणधीर सिंह, सत्यदेव, शिव कुमार, दीपा रानी, शमेशर सिंह, विकास गिल, राजीव शर्मा, अनित कुमार, गुरनाम, बीएलओ सुरेश कुमार, इंकलाब सिंह, राधा कृष्ण, सुनील कुमार, बलवान सिंह, महेंद्र लाल, संतरो देवी, राजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, रघुबीर सिंह, मास्टर ट्रेनर संजय वर्मा, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, हुकम सिंह, कमलजीत सिंह तथा छेलु राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *