Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू जिला स्तरीय एक्सपैंडिचर मोनिटरिंग सैल की समिति का गठन किया गया

लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू जिला स्तरीय एक्सपैंडिचर मोनिटरिंग सैल की समिति का गठन किया गया

कैथल, 10 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू जिला स्तरीय एक्सपैंडिचर मोनिटरिंग सैल की समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री) पवन चौधरी को नोडल अधिकारी तथा ईटीओ शिव कुमार को अतिरिक्त नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ एईटीओ गिरधारी को इन अधिकारियों के साथ सहायतार्थ नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रानुसार सहायक एक्सपैंडिचर ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। विधानसभा गुहला में जनस्वास्थ्य विभाग के एओ गुरमीत सिंह, कलायत में नहरी विभाग पूंडरी के एओ संजीव शर्मा, कैथल में नहरी विभाग कैथल के एओ नरेंद्र पाल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में नहरी विभाग कैथल के एओ अमित कुमार को अतिरिक्त एक्सपैंडिचर ऑब्जर्वर लगाया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *