Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा चुनाव में डियूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिखाई गई फिल्म न्यूटन

लोकसभा चुनाव में डियूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिखाई गई फिल्म न्यूटन

कैथल, 8 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव में ड्यिटी करने वाले कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति और अधिक जागरूक करने हेतू स्थानीय पदमा सिटी मॉल में चुनाव विषय पर बनी फिल्म न्यूटन दिखाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सोमवार को स्वयं अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकर इस फिल्म को देखा और सभी को चुनाव के दौरान डियूटी में ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करने का संदेश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जितने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डियूटी लगी है, सभी निष्ठापूर्वक अपनी डियूटी निभाएं। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों की पालना दृढ़ता से की जाए। इस चुनाव में जिन अधिकारियों की डियूटी लगी है, उनमें कई अधिकारियों ने इससे पूर्व भी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया होगा, फिर भी सभी अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट होकर कार्य करें ताकि चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके। इस बार चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह मशीन बहुत की उपयोगी व संवेदनशील है। इस मशीन को सभी अधिकारी ठीक प्रकार से रखें। इस मशीन पर सीधी धूप नहीं पड़नी चाहिए। चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारियों का कार्य बहुत की महत्वपूर्ण होता है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई नियमावली की पालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि न्यूटन फिल्म मोटिवेशन के मकसद से जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव डियूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें। जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनावी डियूटी में कोताही करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि न्यूटन फिल्म 11 अप्रैल तक हर रोज दो शॉ के माध्यम से दिखाई जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, एक्सईएन कुलदीप सिंह, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, राजेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *