करनाल 24 जून: विभागीय व अनुबंधित ड्रामा पार्टी व भजन मंडली विशेष प्रचार अभियान में जुटी हुई है, जिसके तहत कलाकारों द्वारा गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का लोकगीतोंं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूबे सिंह भजन पार्टी ने सोमवार को असंध खंड के गांव अलावला और पंगाला में ग्रामीणों के बीच जाकर प्रचार किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।
यह जानकारी डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान आगामी 3 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 6 विभिन्न प्रचार यूनिटों की डयूटियां लगाई गई है, जिसमें विभाग की ड्रामा पार्टी तथा अनुबंधित भजन मंडलियां शामिल है। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों तथा सरकार द्वारा किये गए विकासात्मक कार्यो की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि करनाल जिला में विशेष प्रचार अभियान के तहत अब तक 224 गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य हो चुका है तथा शेष गावों मेें आगामी 3 जुलाई तक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना, पैंशन योजना, लाडली योजना तथा विकासात्मक परियोजनाओं पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार किया।
Post Now India Post Now India