Breaking News
Home / Uncategorized / लोक सभा आम चुनावों के लिए 17 अधिकारियों को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

लोक सभा आम चुनावों के लिए 17 अधिकारियों को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 28 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए 17 अधिकारियों को अलग-अलग कमेटियों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन चुनाव में कानून व्यवस्था बनाएं रखने की जिम्मेवार पुलिस अधीक्षक और स्वीप गतिविधियों की जिम्मेवारी अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने जारी आदेशों में कहा है कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए मैन पॉवर प्रबंधन के लिए कोषाधिकारी व जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ईवीएम व वीवीपैट प्रबंधन के लिए डीसीडब्लयूओ, ट्रांस्पोटेशन प्रबंधन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए रैड क्रॉस के सचिव को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि मैटिरियल प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी, एमसीसी के लिए डीडीपीओ, खर्चा निगरानी कमेटी के लिए डीईटीसी सेल्स, स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक, बैल्ट पेपर व डम्मी बैल्ट पेपर के लिए जिला परिषद के डिप्टी सीईओ, मीडिया के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, आईटी और तकनीकी कमेटी के नोडल अधिकारी डीआईओ, ऑबर्जवर के लिए डीईटीसी सेल्स, हैल्प लाईन व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए डीडीपीओ, काम्ॅयूनिकेशन प्लॉन के लिए एसडीएम लाडवा, कल्याण के लिए डीआरओ, माईग्रेट्रिरी वोटर से सम्पर्क करने के लिए डीएफएससी, पोस्टल बैल्ट पेपर के लिए जिला सैनिक बोर्ड के सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *