Breaking News
Home / Uncategorized / लोक सभा आम चुनाव 2019 में लगी डयूटी को गंभीरता से ले अधिकारी: फुलिया

लोक सभा आम चुनाव 2019 में लगी डयूटी को गंभीरता से ले अधिकारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 16 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना होगा ताकि चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके।
वे शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए डयूटी मैजिस्ट्रेटों के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव डयूटी को गंभीरता से ले, डयूटी के प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज इस टे्रनिंग कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र लाडवा, थानेसर, पिहोवा तथा शाहबाद के डयूटी मैजिस्ट्रेटों को ट्रेनिंग दी गई। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर 27 अप्रैल को पहली ट्रेनिंग, दूसरी ट्रेनिंग 4 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडोटोरियम हॉल में दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीसरी ट्रेनिंग व पोलिंग पार्टियों को चुनाव हेतू रवानगी सेक्टर 13 में स्थित अग्रसेन स्कूल में आयोजन किया जाएगा। आज के ट्रेनिंग कार्यक्रम में चारों विधानसभा क्षेत्रों में सौंपे गए डयूटी स्थान के सभी जोनल मैजिस्ट्रेट, फ्लाईंग स्क्वायड ने यह ट्रेनिंग ली तथा चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में उपायुक्त से विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अगर किसी भी पोलिंग पार्टी को चुनाव के दिन मतदान प्रक्रिया में कोई समस्या आती है तो तुरंत अपने डयूटी मैजिस्ट्रेट या कुरुक्षेत्र चुनाव कन्ट्रोल रूम में सूचित करें। इस अवसर पर एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग तथा चुनाव तहसीलदार संदीप सहित जिला के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *