कैथल, 7 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लोगों को ईवीएम मशीन, वीवीपैट तथा टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार रथ चलाया जा रहा है, जोकि अब तक लगभग 150गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर चुका है।
डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि प्रचार रथ ने वीरवार को गुहला खंड के गांव अजीमगढ़, गढ़ी नजीर, शादीपुर, चाबा तथा दाबा में लोगों को लोकसभा आम चुनाव 2019 में पहली बार उपयोग में लाई जाने वाली वीवीपैट के बारे में जागरूक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी मतदाता अपने मत से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस नंबर से प्राप्त कर सकता है। इस नंबर के शुरू होने से मतदाताओं को अपने बुथ, वोट नंबर और भी मत से संबंधित जानकारी फोन के माध्यम से ही मिल सकती है। किसी भी जानकारी के लिए मतदाताओं को चुनाव कार्यालय में जाने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रचार रथ जिला के हर गांव में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
Post Now India Post Now India