Breaking News
Home / Uncategorized / वार्ड नं. 16 हांसी रोड की जमीन पर बनाए जाएंगे सामुदायिक केन्द्र, मल्टीस्टोरी भवन व भव्य पार्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

वार्ड नं. 16 हांसी रोड की जमीन पर बनाए जाएंगे सामुदायिक केन्द्र, मल्टीस्टोरी भवन व भव्य पार्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 28 जनवरी, करनाल में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने शहर के हांसी रोड स्थित वार्ड नं. 16 के साथ लगते एक खाली व बड़े साईज के भू-खंड का दौरा किया। नगर निगम की ओर से यहा बाऊंडरी वाल निर्माणाधीन है। करीब साढ़े 6 एकड़ यह जगह पहले गप्पुवाला बाग के नाम से जानी जाती थीे, जो नगर निगम की मलकियत थी। कुछ समय पहले नगर निगम ने इसे हाऊ सिंग बोर्ड को विक्रय कर दिया था, जो बाद में वापिस ले ली गई। मुख्यमंत्री ने इसको मौजुदा स्टेटस जानने के लिए  निगम आयुक्त राजीव मेहता से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब यह जगह निगम की है, यहां की जनता की मांग है कि यहंा एक पार्क बनाया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इसकी पूरी प्लानिंग करेंगे और फिर यहां जनता के लिए एक भव्य पार्क, सामुदायिक के न्द्र और मल्टीस्टोरी भवन बनाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाऊंडरी वाल का काम जारी रखेंगे।
दौरे के बीच मुख्यमंत्री शहर के मॉडल टाऊन स्थित नवनिवार्चित पार्षद रमनदीप कौर के घर गए, जहां उनके पति गिनी विर्क और शहर के मौजिज व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लॉन में बैठकर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी। समस्याएं सुनते हुए कहा कि जो भी काम है लिखित में दें ताकि उस पर विधिवत कार्यवाही करवाई जा सके। उन्होंने यहां अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां नगर निगम की जमीन पर कब्जा है उसको खाली करवाओ, उसके बाद ही वहां कुछ बनाने की प्लानिंग की जाएगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनएच 44 पर मयूर ढाबे के पास नगर निगम की एक खाली जगह को भी देखने गए तत्पश्चात मेरठ रोड स्थित नगर निगम के स्टोर को भी देखा।
इस मौके पर मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर नैन, भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, अशोक भंडारी, भाजपा कार्यकर्ता जगदेव पाढा, भगवानदास अग्गी, पार्षद वीर विक्रम कुमार, रजनी परोचा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बॉक्स: करनाल नगर निगम की कब्जे की जमीन को करवाया जाएगा खाली, उस पर फिर करवाया जाएगा विकास कार्य – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके द्वारा आज नगर निगम की कईं जमीनों का अवलोकन किया गया है जिन जमीनों पर अवैध कब्जा है पहले उस जमीन से कब्जा हटवाया जाएगा उसके उन जमीनों पर सरकार द्वारा विकास कार्य करवाया जाएगा। करनाल को विकास के मामले में किसी प्रकार से भी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पहले भी बहुत सी कॉलोनियों को वैध किया गया है और जो भी कॉलोनी फिजिबिलिटी पूरी करती है उसको भी वैध किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *